गर्मियां शुरू(Start ) हो गईं हैं और जरूरी है कि हमे अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देंना चाहिए ,गर्मियों में ऐसा खान-पान होना चाहिए जो कि शरीर को ठंडा रखे। गर्मी का मौसम(season ) चाहे कितना भी परेशान करने वाला और तपाने वाला क्यों न हो , लेकिन मौसमी फलों की मौजूदगी इसका एहसास नहीं होने देती ।
आओ जानते है गर्मी के मौसम(season ) में आने वाले उन सभी फलों के बारे में , जो गर्मी के मौसम में रखते हैं हमारी सेहत का ध्यान और हमें रखते है स्फूर्ति से भरपूर :-
फलों का राजा है आम
यह बात तो सब लोग अच्छे से जानते ही है कि आम, फलों का राजा कहलाता है। विश्व (world ) के अनेक देशों में आम की अलग-अलग जाति(किस्म) होती है। भारत का प्रसिद्ध फल आम है। अगर स्वाद, स्वास्थ्य एवं बल संवर्धन(healthy) की दृष्टि से देखा जाये तो आम सभी फलों में सबसे आगे है। आम को खाने से पहले 2-3 घण्टे पानी में भिगो कर रखे ।आम में पाए जाने वाले एस्कॉर्बिक एसिड, टर्पेनॉयड , कैरोटीनॉयड, पॉलीफिनॉल स्वास्थ्य के लिये फायदेमंद होते है।
खरबूजा
यह ग्रीष्म ऋतु का सबसे famous fruit होता है। यह हर कहीं easily मिल जाता है एवं सस्ता होने के कारण सभी खरीद भी सकते हैं। यह तृप्ति कारक, शीतल, बलवर्धक तथा पित्त, वायु और कब्ज निवारक होता है और यदि शारीरिक श्रम(physical effort) के बाद खरबूजा खाते है तो थकान दूर हो जाती है तथा तृप्ति(प्यास से शांति ) मिलती है क्योकि इसमें विटामिन A ,B,C मैग्नीशियम, सोडियम और पोटेशियम होता है। खरबूजे के बीज छाती में जमे कफ को निकालने में बहुत फायदेमंद होते हैं। खरबूजा में प्रोटीन अधिक मात्रा पाया जाता है इसलिए खरबूजा हड्डियों, बालों और नाखूनों के लिए फायदेमंद(Usefull ) होता है।खरबूजा शरीर में पानी की कमी होने से बचाता हैऔर शरीर को हाड्रेट रखता है ।
पानी का खजाना है तरबूज
तरबूज में लाइकोपिन (Lycopene) नामक पदार्थ पाया जाता है जो त्वचा(skin ) की चमक को बरकरार रखने में मदद करता है । हृदय(Heart ) संबंधी बीमारियों को रोकने में भी तरबूज एक रामबाण ओषधि (Medicine )) है। तरबूज में विटामिन की प्रचुर मात्रा होने के कारण ये शरीर के इम्यून सिस्टम को सही रखता है। विटामिन A आंखों के लिए अच्छा है जोकि तरबूज में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है । तरबूज खाने से Mind Fresh रहता है और गुस्सा भी कम आता है, क्योंकि तरबूज की तासीर ठंडी होती है और इसमें 75 % पानी होता है। तरबूज का गूदा जितना भी लाल होगा उतना ही मीठा एवम रसभरा होगा। तरबूज वास्तव में गर्मियों का एक मजेदार फल है।
अनुपम ककड़ी
यह गर्मियों का फल तथा सब्जी दोनों है क्योंकि यह अपने शीतल प्रभाव से मन, मस्तिष्क(Mind ) तथा वायु कोशिकाओं को तृप्ति(शांति ) एवं स्वास्थ्य प्रदान करती है। यह गर्मी तथा लू से बचाती है और त्वचा को खूबसूरत बनाने में भी सहायक होती है। खीरा तथा ककड़ी के गुणधर्म लगभग एक समान(eqaul ) से होते है।
रसीली लीची
लीची गर्मी में शरीर का तापमान(Temperature) नियंत्रित रखने में मदद करती है, और साथ ही शरीर को पोषण भी प्रदान करती है। यह आंखों और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है,क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व तनाव(dipression ) और झुर्रियों(damage skin cells ) से बचाते हैं।
अंगूर
अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर और विटामिन C ,विटामिन A पाया जाता है। अंगूर के लाजवाब स्वाद से तो हम सभी परिचित हैं लेकिन कम लोगों को ही पता होता है कि गर्मियों में अंगूर सेहत के लिए बहुत जरुरी भी होता है। इनमें भ्रपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो तनाव(dipression ) और बढ़ती उम्र में होने झुर्रियों से बचाते हैं। अंगूर खाने के बाद प्यास भी कम लगती क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में पानी ही होता है।
फाइबर से भरपूर पपीता
पपीता हर मौसम में आसानी से मिल जाता है। पपीता खाने से पेट की समस्याएं दूर होती है क्योंकि पपीते में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं । पपीते में पर्याप्त मात्रा में बीटा कैरोटीन, विटामिन,पौटैशियमऔर फाइबर पाया जाता है। । पपीते में मौजूद विटामिन A से आंखों की रोशनी सही रहती है। पपीते के सेवन से रक्त साफ रहता है, महिलाओं के लिए यह अच्छा फल है। सुंदर चमचमाती त्वचा के लिए पपीता जरूर खाये ।
ऐसे ही हेल्थ से सम्बंधित अधिक लेख पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करें :-
https://www.wisehealths.com/blogs.php


No comments:
Post a Comment